मनीष सिसोदिया शराब नीति घोटाले में गए थे जेल, अब इस जगह पर मिला बंपर ऑफर, लोग हुए गदगद - Times Bull
G o o g l e Preferences

मनीष सिसोदिया शराब नीति घोटाले में गए थे जेल, अब इस जगह पर मिला बंपर ऑफर, लोग हुए गदगद

Zohaib Naseem
March 26, 2025 at 12:03 PM IST

नोएडा: अगर आप शराब (Liquor) खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है! वहीं नोएडा की कुछ शराब दुकानों पर ‘एक के साथ एक फ्री’ का ऑफर दिया जा रहा है, जिससे ठेकों के बाहर भारी भीड़ लग गई है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में एक्साइज विभाग का वित्तीय वर्ष 31 मार्च को खत्म हो रहा है.

रोक लगा दी जाएगी

नियमों के मुताबिक, शराब ठेकेदारों को रात 12 बजे तक अपना पूरा स्टॉक खत्म करना होगा, अगर ऐसा नहीं हुआ तो जो भी बची हुई शराब होगी वो सरकारी खाते में जमा हो जाएगी और उसकी बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी. इसी वजह से शराब विक्रेता ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर दिया जा रहा है. वहीं नोएडा के सेक्टर-18 के साथ कुछ और इलाकों के पास कुछ शराब की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई है. हालांकि लोग सिर्फ बोतलें ही नहीं, बल्कि पूरी-पूरी पेटियां खरीद रहे हैं.

ऑफर देख चुके हैं

लोग दिल्ली में पहले से ही ‘एक के साथ एक फ्री’ का ऑफर देख चुके हैं, लेकिन अब नोएडा में भी अब वहीं ऑफर मिलने से ठेकों पर भीड़ बढ़ती हुई देखी गई है. बता दें कि, यह ऑफर सभी ठेकों पर उपलब्ध नहीं है. केवल कुछ चुनिंदा दुकानों पर ही यह छूट दी गई है. एक्साइज विभाग के मुताबिक, यह दुकानदारों का व्यक्तिगत फैसला है, ताकि वे जल्द से ज्लद अपने स्टॉक को खत्म कर सकें.

ये भी पढ़ें: जियाउर्रहमान की खुल रही पोल, हिंसा का हो रहा पर्दाफाश, कमरा नंबर 39 में पहुंची पुलिस

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES