प्यार करना पड़ गया भारी,शव के किए गए 15 टुकड़ें,मां की निकली चीख,पढ़कर कांप जाएगी रूह

Zohaib Naseem8 min read

मेरठ: यूपी के मेरठ (Meerut) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं,उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट भर दिया। पति सौरभ की हत्या के बाद पत्नी मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ मौज-मस्ती करने शिमला चली गई। करीब दो साल पहले साल 2023 में सौरभ ने मुस्कान और साहिल के फोन पर चैटिंग करते हुए देख लिया था। जिसके चलते दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने पति के शव के टुकड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने टुकड़ों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर मास्टर कॉलोनी में यह खौफनाक वारदात सामने आई है। सौरभ कुमार (29) लंदन में नौकरी करता था। उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर 4 मार्च की रात उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में डालकर ईंटों से ढक दिए।

सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में काम करते थे। उनका अक्सर विदेश आना-जाना लगा रहता था। वर्ष 2020 में उन्होंने लंदन के एक मॉल में नौकरी शुरू की। वर्ष 2016 में सौरभ ने मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ तीन साल से पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में किराए पर रह रहे थे। पिता मुन्नालाल,भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में अलग-अलग रह रहे हैं।

शिमला चली गई थी

सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटे थे। दरअसल,25 फरवरी को उनकी पत्नी मुस्कान (26) का जन्मदिन था। इसे मनाने के लिए वह वापस आए थे,साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन भी था। दोनों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया था। 4 मार्च को हत्या करने के बाद 5 मार्च को मुस्कान अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ शिमला चली गई थी। 17 मार्च को लौटने के बाद जब उनके परिजनों ने दामाद सौरभ के बारे में पूछा तो मुस्कान ने सब कुछ बता दिया।

इसके बाद प्रमोद कुमार मंगलवार को अपनी बेटी मुस्कान को लेकर ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर सौरभ का शव बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक मुस्कान और साहिल ने सौरभ के सीने में चाकू घोंप दिया और फिर शव को बाथरूम में ले जाकर चाकू से 15 टुकड़ों में काट दिया। शव सीमेंट में इतनी गहराई तक धंसा हुआ था कि पूरा ड्रम ही पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजना पड़ा। पुलिस ने ड्रम तोड़कर शव बाहर निकाला,जिसमें सिर,दोनों हाथ और पैर के पंजे अलग-अलग मिले।

विवाद होता रहता था

करीब दो साल पहले वर्ष 2023 में सौरभ ने मुस्कान और साहिल को फोन पर चैट करते हुए देख लिया था। जिसके चलते दंपत्ति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। वहीं,यह बात पता चलने पर साहिल भी मुस्कान से शादी करने की जिद करने लगा। सौरभ ने पत्नी को तलाक नहीं दिया और लंदन में नौकरी करता रहा। पुलिस का कहना है कि सौरभ लंदन के एक मॉल में सेल्स मैनेजर था। सौरभ के बैंक खाते में छह लाख रुपये थे। मुस्कान और साहिल ने पैसे निकालने की कोशिश की,लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद मुस्कान अपनी मां कविता के पास पहुंची और पैसे की मांग की। इस दौरान मुस्कान ने अपनी मां और परिजनों को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी।

लिखित शिकायत दी

एसपी सिटी के मुताबिक मुस्कान ने अपने परिजनों को हत्या की बात बताई। फिर मंगलवार सुबह वह थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की सच्चाई बताई लेकिन भाई राहुल ने ब्रह्मपुरी थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत में राहुल ने बताया कि उसका भाई सौरभ सात मार्च से दिखाई नहीं दे रहा है। जब वह उससे मिलने उसके घर पहुंचा तो घर पर ताला लगा मिला। राहुल मंगलवार को भाई सौरभ के किराए के मकान पर पहुंचा। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उसने भाभी मुस्कान को फोन किया। ड्रम को खोलने में मजदूरों और पुलिसकर्मियों को डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लग गया,लेकिन फिर भी ड्रम नहीं खुल सका।

परिवार से दूरी बना ली

हथौड़े और ड्रिल मशीन से ड्रम को खोलने का प्रयास किया गया। ड्रम को सीमेंट से इस तरह सील किया गया है कि उसे खोलने में समय लग रहा था। जब अंत तक ड्रम नहीं खुला तो बाद में पुलिस ने पूरा ड्रम ही पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। सौरभ की पत्नी के महंगे शौक थे। इसके चलते उसने परिवार से दूरी बना ली थी। सौरभ को वर्ष 2020 में लंदन के एक मॉल में नौकरी मिल गई। उसने पत्नी और बेटी को ब्रह्मपुरी के मास्टर कॉलोनी में किराए के मकान में छोड़ दिया। मुस्कान के पड़ोस में रहने वाले साहिल शुक्ला से अवैध संबंध थे।

ये भी पढ़ें: लालू यादव के लिए ऐसा लिख दिया बीजेपी को लग सकती है मिर्ची,इनकम टैक्स से लड़ने की बात

Latest News

Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging…