विधायक की निकाली गई लिस्ट, अरबपतियों का नाम का हुआ खुलासा, जानकर दंग रह जाएंगे आप

Zohaib Naseem 4 min read

कर्नाटक: कर्नाटक में सीएम से लेकर विधायकों तक का वेतन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही विधानसभा (Vidhan Sabha) में एक विधेयक पेश करने जा रही है। इस विधेयक के पारित होने के बाद कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के सभी जनप्रतिनिधियों का वेतन दोगुना हो जाएगा। यहां दिलचस्प तथ्य यह है कि कर्नाटक पहले से ही अमीर विधायकों की सूची में सबसे ऊपर है। यहां कुल 31 विधायक अरबपति हैं। कर्नाटक के विधायकों की कुल संपत्ति 14,179 करोड़ रुपये है, इसलिए यह अन्य राज्यों के विधायकों की कुल संपत्ति के मामले में भी सबसे आगे है।

18 विधायक अरबपति हैं

कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं, साथ ही यहां एक मनोनीत सदस्य भी है। इस तरह यहां 225 विधायक हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक विधानसभा में 31 विधायकों की संपत्ति 100-100 करोड़ से ज्यादा है। सबसे ज्यादा संपत्ति डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के पास है। उनके पास 1413 करोड़ रुपये की संपत्ति है। डीके शिवकुमार भारत के अमीर विधायकों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा अरबपति विधायकों की लिस्ट में आंध्र प्रदेश दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर है। आंध्र प्रदेश में 27 और महाराष्ट्र में 18 विधायक अरबपति हैं।

कंधा मिलाकर चल रहे

देश के 10 सबसे अमीर विधायकों में कर्नाटक के 4 विधायक शामिल हैं। इसमें आंध्र प्रदेश के 4 विधायकों का नाम भी शामिल है। भारत में कुल 119 विधायकों के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इनमें से 63 फीसदी यानी 76 विधायक सिर्फ तीन राज्यों से हैं। ये तीन राज्य कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र हैं। अगर विधायकों की औसत संपत्ति की बात करें तो कर्नाटक दूसरे नंबर पर आता है। कर्नाटक में प्रति विधायक औसत संपत्ति 63.5 करोड़ है। वहीं, आंध्र प्रदेश में विधायकों की औसत संपत्ति 65 करोड़ है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अमीर विधायकों के मामले में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: हिंदू विरोधी है इस जगह की सरकार, राजनीतिक में मचा बवाल, भारत को तोड़ने की है विचारधारा

Latest News

Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging…