ओवैसी की बिगड़ी मानसिक संतुलन,इस नेता को आखिर ऐसा क्या मिला! कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

Zohaib Naseem3 min read

हरियाणा: हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने वक्फ संशोधन विधेयक के मुद्दे पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है. वहीं उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि ओवैसी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. मंत्री ने यह भी कहा कि वक्फ बिल संसद में पास हो चुका है और सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए. हालांकि हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने आगे कहा कि वक्फ बोर्ड में संशोधन के लिए जो बिल पास हुआ है,वह कानून के मुताबिक ही हुआ है. वहीं सभी कानून लोकसभा बनाती है,लोकसभा में सभी को बोलने का मौका दिया जाता है. बहुमत से जो फैसला होता है,उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए. स्वीकार न करना भी कोर्ट की अवमानना है.

संवैधानिक वैधता को चुनौती दी

लोकसभा और राज्यसभा से पारित वक्फ बिल को लेकर ओवैसी ने शुक्रवार (4 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने बिल की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है। संसद में भी ओवैसी ने वक्फ बिल का कड़ा विरोध किया था और प्रतीकात्मक तौर पर इसकी कॉपी फाड़ी थी। हरियाणा सरकार के मंत्री विज ने 3 अप्रैल को लोकसभा में पारित वक्फ संशोधन बिल का स्वागत किया। उन्होंने इसे गरीब मुसलमानों के कल्याण के लिए उठाया गया अच्छा कदम बताया।

सुर्खियों में बने रहें

इस दौरान अनिल विज ने संसद में वक्फ बिल की कॉपी फाड़ने पर ओवैसी की निंदा भी की। मीडिया से बातचीत में विज ने कहा,ओवैसी अक्सर कोई न कोई ऐसी हरकत करते रहते हैं,जिससे वह सुर्खियों में बने रहें। उनका एकमात्र मकसद सुर्खियों में बने रहना है,इसीलिए वह ऐसा करते हैं। बता दें कि वक्फ संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा से पारित हो चुका है।

ये भी पढ़ें: आरजेडी नेता आरिफ जिलानी ने CM नीतीश की खोली पोल,RSS से कनेक्शन,जनता दिखाईगी वोट का पावर!

Latest News

Zohaib Naseem

I am an experienced anchor,producer,and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels,I bring a deep understanding of creating engaging…