Categories
Photo Gallery

Starter Marriage: पश्चिमी देशों में चर्चित इस नए ट्रेंड के पीछे क्या है? जानें क्या है ‘स्टार्टर मैरिज’

‘स्टार्टर मैरिज’ (Starter Marriage) एक ऐसी पहली शादी को कहा जाता है जो आमतौर पर 5 साल या उससे कम समय तक चलती है और बिना बच्चों के तलाक पर खत्म हो जाती है । लोग इस अनुभव को सीख मानकर आगे बेहतर रिश्ते की ओर बढ़ते हैं ।

यह शब्द सबसे पहले 1994 में न्यूयॉर्क टाइम्स में पत्रकार डेबोरा शूपैक ने इस्तेमाल किया था । आजकल के युवा इसे एक अनुभव के तौर पर लेते हैं – वे कुछ समय के लिए शादी करते हैं, देखते हैं कि क्या वे साथ रह पाते हैं, और अगर नहीं तो अलग हो जाते हैं । भारत में इसका चलन अभी बहुत कम है क्योंकि यहां शादी को अटूट बंधन माना जाता है ।