सावन के सोमवार के व्रत में अन्न वर्जित होता है, इसलिए फलाहार ही एकमात्र विकल्प है । यहां 4 आसान फलाहार स्नैक्स रेसिपी दी गई हैं – मखाना मूंगफली नमकीन (2 कप मखाने, 1/2 कप मूंगफली, घी, सेंधा नमक, काली मिर्च, अमचूर), साबूदाना नमकीन (1 कप मोटा साबूदाना, मूंगफली, काजू, नारियल, सेंधा नमक, काली मिर्च), समा चावल चिवड़ा (1 कप समा चावल, मूंगफली, नारियल, काजू, सेंधा नमक, काली मिर्च), और आलू चिप्स (बड़े आलू पतली स्लाइस में कटे, सेंधा नमक, काली मिर्च, घी) ।
ये सभी रेसिपी बनाने में आसान हैं, कम समय लगती हैं, और इन्हें एयरटाइट डिब्बे में पहले से बनाकर ऑफिस या कहीं भी ले जाया जा सकता है ।