Categories
Photo Gallery

Railway Pension Update: 30 जून को रिटायर हुए कर्मचारियों को मिलेगा नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ, बढ़ेगी पेंशन और मिलेगा बकाया

रेलवे बोर्ड ने 30 जून को रिटायर हुए पात्र कर्मचारियों को नोशनल इंक्रीमेंट (Notional Increment) का लाभ देने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं । सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, 30 जून को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को भी 1 जुलाई की वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा, क्योंकि उन्होंने पूरा एक साल सेवा की है ।

इसका सीधा फायदा मासिक पेंशन में बढ़ोतरी और बकाया एरियर के रूप में मिलेगा । रेलवे ने सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स को निर्देश दिया है कि वे लंबित मामलों का जल्द निपटारा करें और पात्र कर्मचारियों को संशोधित PPO जारी करें ।