Categories
Photo Gallery

Post Office Time Deposit Scheme: ₹5 लाख निवेश पर 5 साल में कितना मिलेगा रिटर्न? जानें पूरा कैलकुलेशन और खाता खोलने की प्रक्रिया

Post Office Time Deposit (TD) Scheme केंद्र सरकार की गारंटी वाली एक सुरक्षित बचत योजना है, जिसमें निवेश पर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। फिलहाल 5 साल की पोस्ट ऑफिस TD पर 7.5% सालाना ब्याज मिलता है ।

अगर आप इस योजना में ₹5 लाख एकमुश्त जमा करते हैं, तो कंपाउंडिंग के आधार पर 5 साल बाद आपको करीब ₹2.25 लाख रुपये ब्याज मिल सकता है और मैच्योरिटी पर कुल राशि लगभग ₹7.25 लाख रुपये हो जाती है । यह योजना 80C के तहत टैक्स छूट भी देती है, जिससे यह सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है।