Categories
India

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम ने मचाया तहलका! सीधा मिलेगा 44 हजार रुपए ब्याज, जानें पूरी स्कीम 

Post Office:  भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल दो बार रेपो रेट में कटौती की है। आरबीआई ने रेपो रेट को 6.50 फीसदी से घटाकर 6.00 फीसदी कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने सबसे पहले फरवरी में इसमें 0.25 फीसदी, फिर अप्रैल में 0.25 फीसदी की कटौती की थी। आरबीआई के इस कदम के बाद एक तरफ बैंकों ने लोन सस्ते किए तो वहीं दूसरी तरफ एफडी की ब्याज दरों में भी कटौती की।

हालांकि पोस्ट ऑफिस पहले की तरह अब भी अपने ग्राहकों को बचत खातों पर बंपर रिटर्न दे रहा है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें 3 लाख रुपये जमा करने पर 44,664 रुपये का निश्चित ब्याज पाया जा सकता है।

₹3,00,000 जमा करने पर आपको ₹44,664 का निश्चित ब्याज मिलेगा

पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को टीडी (टाइम डिपॉजिट) खातों पर 6.9 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। पोस्ट ऑफिस में 1 साल की टीडी पर 6.90 फीसदी, 2 साल की टीडी पर 7.0 फीसदी, 3 साल की टीडी पर 7.1 फीसदी और 5 साल की टीडी पर 7.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. अगर आप पोस्ट ऑफिस में 2 साल की टीडी स्कीम में 3 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 3,44,664 रुपये मिलेंगे.

फिक्स्ड और गारंटीड ब्याज

इसमें 44,664 रुपये का फिक्स्ड और गारंटीड ब्याज भी शामिल है. पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीम में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीम में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है.

पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम

पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम बैंकों की एफडी स्कीम की तरह ही है, जिसमें ग्राहकों को एक तय अवधि में गारंटी के साथ तय ब्याज मिलता है. हालांकि बैंक आम नागरिकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को एफडी स्कीम पर 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज देते हैं. लेकिन पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज नहीं देता है. पोस्ट ऑफिस में सभी आयु वर्ग के ग्राहकों को बराबर ब्याज मिलता है.