रत्नशास्त्र के अनुसार नीलम (Blue Sapphire) शनि ग्रह का रत्न है और इसे सबसे पावरफुल रत्नों में गिना जाता है । यह मुख्य रूप से मकर और कुंभ राशि वालों को सबसे ज्यादा सूट करता है, जबकि वृषभ, तुला, मिथुन और कन्या राशि वाले भी किसी जानकार ज्योतिषी की सलाह पर इसे धारण कर सकते हैं ।
नीलम पहनने से नौकरी-बिजनेस में तरक्की, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं । हालांकि, नीलम को हर किसी को नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि अगर यह सूट न करे तो इसका असर उलटा भी पड़ सकता है । इसे शनिवार के दिन गंगाजल से शुद्ध करके शनिदेव के मंत्रों का जाप करते हुए दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में पहनना चाहिए ।