बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ने के कारण कपड़े देर से सूखते हैं और उनमें सीलन की बदबू आने लगती है । इस समस्या का सबसे आसान और सस्ता उपाय है – फिटकरी (Alum) जो महज ₹5 में आसानी से मिल जाती है । कपड़े धोने के बाद आखिरी बार साफ पानी में फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा या थोड़ा सा पाउडर मिलाएं और कपड़ों को 10-15 मिनट के लिए उसमें भिगोकर रखें ।
इसके बाद कपड़ों को सुखा दें । फिटकरी बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करती है और कपड़ों में ताजगी बनाए रखती है, खासकर तौलिए, जिम के कपड़े और मोजों के लिए यह बहुत असरदार है ।