Mobile Blast Reasons: मोबाइल फोन फटने की सबसे बड़ी वजह लिथियम-आयन बैटरी में थर्मल रनअवे (Thermal Runaway) होता है, जिसमें बैटरी का तापमान अचानक बहुत बढ़ जाता है। इसके अलावा, मैन्युफैक्चरिंग फॉल्ट, फोन गिरने से बैटरी डैमेज, नकली चार्जर का इस्तेमाल, पूरी रात चार्जिंग पर छोड़ना, तेज धूप या गर्म कार में फोन रखना, पानी का जाना और ज्यादा लोड डालना भी ब्लास्ट के कारण हैं ।