MG Motor India जल्द ही अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने वाली है, जो कंपनी के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। यह SUV Wuling Starlight 560 पर आधारित होगी और इसमें करीब 69kWh की बैटरी के साथ 600 KM तक की रेंज मिलने की उम्मीद है। इसकी लंबाई 4.75 मीटर और व्हीलबेस 2.81 मीटर होगी, जिसमें 2+3+2 की 7-सीटर लेआउट दिया जाएगा। कंपनी इसे EV और PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड) दोनों वर्जन में पेश करेगी। शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है, जो इसे Mahindra XEV 9S का सीधा प्रतिद्वंद्वी बनाएगी।