EPFO के नियमों के अनुसार, आप शादी के खर्च के लिए PF खाते से कुल 5 बार एडवांस निकाल सकते हैं – अपनी शादी, बेटे/बेटी की शादी या भाई/बहन की शादी के लिए । आप PF बैलेंस का अधिकतम 75% निकाल सकते हैं, बशर्ते खाते में कम से कम 25% रकम बनी रहे। क्लेम के लिए EPFO Member Portal पर लॉगिन करें, Form-31 (PF Advance) चुनें और Marriage का ऑप्शन चुनें। जरूरी दस्तावेजों में एक्टिव UAN, शादी का कार्ड, बैंक डिटेल्स और आधार से लिंक मोबाइल नंबर शामिल हैं ।