Categories
Photo Gallery

Mahindra Vision S: पहली बार टेस्टिंग में देखा गया इंटीरियर, बेबी स्कॉर्पियो के नाम से मशहूर इस SUV में क्या है खास?

Mahindra Vision S कॉन्सेप्ट SUV, जिसे बेबी स्कॉर्पियो के नाम से भी जाना जाता है, पहली बार अगस्त 2025 में ब्रांड के Freedom_NU इवेंट में दिखाई गई थी और अब इसके प्रोटोटाइप को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान पहली बार गाड़ी का इंटीरियर सामने आया है। इसमें Thar Roxx और Scorpio N जैसी डिजाइन भाषा देखने को मिलती है, जिसमें एक ऊंचा डैशबोर्ड, 12.3 इंच का टचस्क्रीन, वर्टिकल AC वेंट और BE 6 वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है । SUV के बॉक्सी डिजाइन में गोल LED हेडलाइट्स और ADAS फीचर मिलने की उम्मीद है । इंजन में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन मिल सकता है और इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है ।