Categories
Photo Gallery

LPG Cylinder Safety Tips: सिलेंडर डिलीवरी से लेकर इस्तेमाल तक, इन 10 जरूरी बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बढ़ सकता है हादसे का खतरा

LPG सिलेंडर की सुरक्षा उसी समय से शुरू हो जाती है, जब वह आपके घर डिलीवर होता है। डिलीवरी लेते समय सिलेंडर की सील, सुरक्षा कैप और एक्सपायरी को जरूर चेक करें। A, B, C, D अक्षर महीने और नंबर साल को दर्शाते हैं, जिससे एक्सपायरी पता चलती है। अगर सील टूटी, जंग लगी या डेंट दिखे तो सिलेंडर न लें। वजन चेक करना भी जरूरी है, क्योंकि अक्सर कम वजन वाले सिलेंडर मिल जाते हैं। किसी भी खराबी पर गैस एजेंसी को फोटो-वीडियो के साथ शिकायत करें। रसोई में गैस लीकेज, रेगुलेटर, पाइप और वेंटिलेशन पर भी ध्यान देना हर घर के लिए जरूरी है।