Light ने अपना नया Light Flip Phone ग्लोबली लॉन्च किया है, जो सोशल मीडिया और नोटिफिकेशन-फ्री अनुभव देता है। इसकी कीमत $299 (करीब ₹28,000) है। फोन LightOS पर चलता है, जिसमें Alarm, Calculator, Maps, Music, Podcasts, 2FA Authenticator, Hotspot जैसे जरूरी टूल्स मिलते हैं। इसमें 2.8-इंच OLED डिस्प्ले, 50MP रियर कैमरा, 5G, 1800mAh बैटरी, 6GB RAM, 128GB स्टोरेज, IP54 रेटिंग और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। 6 कलर ऑप्शन्स — Black, Navy, Red, Pink, Yellow, Gray — में उपलब्ध है। प्री-बुकिंग शुरू, सेल अप्रैल 2027 से शुरू होगी।