Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन की हाईजैक,सैकड़ों यात्रियों को बनाया बंधक,सबको उड़ा देने की दी धमकी

Sawan Kumar4 min read

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। इस ट्रेन में करीब 120 यात्रियों को बंधक भी बनाया गया है। यह घटना उस वक्त घटी जब जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर की तरफ जा रही थी। बलूच लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा,मश्कफ,धादर,बोलन में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। जहां उसके लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इसके चलते जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा और ट्रेन को नियंत्रण में ले लिया गया।

पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन की हाईजैक,सैकड़ों यात्रियों को बनाया बंधक,सबको उड़ा देने की दी धमकी

किसी भी तरह की सैन्य बल की मदद ली तो सबको उड़ा देंगे की दी धमकी

बलूच लिबरेशन आर्मी से मिली जानकारी के मुताबिक,सभी यात्रियों को बंधक बना लिया गया। BLA ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी सेना किसी भी सैन्य अभियान का प्रयास करती है,तो परिणाम गंभीर होंगे और सैकड़ों बंधकों को मार दिया जाएगा। इन हत्याओं की जिम्मेदारी पूरी तरह से सेना की होगी।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक 

पाकिस्तान के मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जाफर एक्सप्रेस पर काफी देर तक भीषण फायरिंग की गई है। इस फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर भी काफी बुरी तरह से जख्मी हुआ है ।इसके अलावा कुछ यात्री भी घायल हुए हैं।। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के 9 कोचों में 500 के करीब यात्री सवार हैं। जिसमें से 120 से अधिक यात्री अभी भी बंधक बने हुए हैं।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने की इस घटना की पुष्टि 

हम आपको बता दें कि बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने जाफर एक्सप्रेस पर फायरिंग की खबरों की पुष्टि की है। रेलवे नियंत्रक मुहम्मद काशिफ ने बताया कि यात्रियों और कर्मचारियों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के बयान के मुताबिक,सभी अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

Latest News

Sawan Kumar

Staff writer