अगर 2 लाख रुपये की डाउनपेमेंट करके घर ला रहें हैं Maruti swift का बेस वेरिएंट, तो हर महीने कितनी बनेगी EMI, देखें कैलकुलेशन

Maruti Suzuki देश की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय कार कंपनियों में से एक मानी जाती है। कंपनी अलग-अलग सेगमेंट में वाहन पेश करती है, जिनमें हैचबैक सेगमेंट की Maruti Swift की अपनी एक अलग ही पहचान है। यह कार युवाओं और परिवार दोनों के बीच काफी पसंद की जाती है। अगर आप Swift के बेस मॉडल को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद EMI का कैलकुलेशन जानना चाहते हैं, तो हम यहां आपको फाइनेंस प्लान की पूरी जानकारी देते हैं।

Maruti Swift की कीमत और ऑन रोड खर्च

Maruti Suzuki Swift के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि, दिल्ली में इस कार को खरीदने पर लगभग 24 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क और करीब 28 हजार रुपये बीमा के लिए देने होंगे। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद इस कार की ऑन रोड कीमत लगभग 6.36 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। यानी शोरूम से बाहर निकलते ही आपको कुल मिलाकर इतनी राशि चुकानी होगी।

Maruti Suzuki Swift फाइनेंस प्लान

अगर आप Swift के बेस वेरिएंट को खरीदते समय 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बची हुई रकम के लिए बैंक से लोन लेना होगा। बैंक की तरफ से आपको लगभग 4.36 लाख रुपये का लोन मिलेगा। यह लोन 9 फीसदी सालाना ब्याज दर के साथ 7 साल यानी 84 महीनों की अवधि के लिए दिया जाएगा।

2 लाख रुपये डाउनपेमेंट करने के बाद बाकी की रकम चुकाने के लिए आपको हर महीने 7027 रुपये मासिक किस्त यानी EMI देनी होगी। EMI के साथ आपको 9 फीसदी सालाना ब्याज दर के साथ ब्याज देना होगा।

कुल कितनी महंगी पड़ेगी Maruti Swift

अगर आप 7 साल तक 7027 रुपये की EMI देते हैं, तो कुल भुगतान लगभग 5.90 लाख रुपये के आसपास होगा। इसमें से करीब 1.53 लाख रुपये ब्याज के रूप में बैंक को जाएंगे। जब इस ब्याज को ऑन रोड कीमत में जोड़ा जाता है, तो Swift के बेस वेरिएंट की कुल कीमत लगभग 7.90 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

किन कारों से है मुकाबला

Maruti Swift हैचबैक सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी है। इसका मुकाबला खास तौर पर Maruti की Alto K10, S-Presso, Celerio और Wagon R जैसी कारों से होता है। इसके अलावा Renault Kwid और Tata Tiago भी इस सेगमेंट में मुकाबला करते हैं। वहीं, एंट्री लेवल SUV सेगमेंट की Renault Kiger, Nissan Magnite, Hyundai Exter और Tata Punch जैसी गाड़ियां भी ग्राहकों को आकर्षित करती हैं, जिससे Swift को कड़ी चुनौती मिलती है।

Follow on Google