आम लोगों के लिए बड़ा तोहफा! होली पर सरकार दे रही है फ्री गैस सिलेंडर, जानें किसे मिलेगा लाभ

Rohit P5 min read

Free LPG Cylinder: होली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में तैयारियां तेज हो जाती हैं। मिठाइयों, पकवानों और मेहमाननवाजी के बीच रसोई गैस की खपत भी बढ़ जाती है। ऐसे समय में एलपीजी सिलेंडर की कीमत परिवार के मासिक बजट पर असर डालती है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत दी है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

दिल्ली में पात्र परिवारों को सीधे नकद सहायता

दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर जरूरतमंद परिवारों को सीधी वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस साल होली के अवसर पर हर पात्र परिवार के बैंक खाते में 853 रुपये की रकम भेजी जाएगी। इस राशि का इस्तेमाल लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुसार गैस सिलेंडर भरवाने में कर सकेंगे।

सरकार ने इस योजना के लिए लगभग 242 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। अनुमान है कि राजधानी के करीब 17.5 लाख राशन कार्डधारी परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि जिन घरों में पाइपलाइन गैस कनेक्शन है, वे भी इस सहायता के पात्र माने जाएंगे। इसका फायदा शहर और झुग्गी बस्तियों के सभी लोगों को एक सामान लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार त्योहारों पर गरीब परिवारों को रसोई गैस की राहत देती रही है। इस बार भी होली के अवसर पर प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

इस योजना का मकसद ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचाना है। त्योहार के समय सिलेंडर की लागत से राहत मिलने से परिवारों का खर्च कम होगा। हालांकि इसका लाभ सिर्फ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनका नाम उज्ज्वला योजना से जुड़ा है।

किन्हें नहीं मिलेगा लाभ

दिल्ली में सिर्फ वैध राशन कार्डधारी परिवार ही इस आर्थिक सहायता के पात्र होंगे। सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और वे परिवार जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, इस योजना के दायरे से बाहर रहेंगे। उत्तर प्रदेश में भी यही नियम लागू होगा कि सिर्फ उज्ज्वला योजना के रजिस्टर्ड लाभार्थियों को ही मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। अन्य परिवारों को यह सुविधा नहीं दी जाएगी।

उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन पाने के लिए आवेदक का 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला होना जरूरी है। उसी घर में किसी अन्य मार्केटिंग ऑयल कंपनी का एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए। आवेदक को यह प्रमाणित करना होगा कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंधित है।

आवेदन के लिए केवाईसी फॉर्म, आधार कार्ड, पते का प्रमाण, राज्य द्वारा जारी राशन कार्ड या परिवार संबंधी दस्तावेज, परिवार के वयस्क सदस्यों के आधार की जानकारी, बैंक खाते की जानकारी और आवश्यक घोषणा पत्र जमा करना होता है। इच्छुक महिला अपनी पसंद के एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर या आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती है।

Latest News

Rohit P

My name is Rohit Pal, and I have been working in the field of journalism for the past five years. During this time, I have written on a variety of…