Gold Price Today: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी रही सुस्त, जानें आज का भाव

Gold Price Today: शादी-ब्याह के सीजन में जहां एक तरफ गहनों की खरीदारी बढ़ी हुई है, वहीं दूसरी ओर सोने की कीमतों में भी लगातार तेजी देखी जा रही है। ऊंचे दामों के बावजूद लोगों में गोल्ड खरीदने की दिलचस्पी कम नहीं हुई है। सुरक्षित निवेश और पारंपरिक महत्व के कारण सोना अब भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।
बता दें 21 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,57,530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं सराफा बाजार में शुक्रवार को सोना 850 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 5,027.13 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।
दूसरी तरफ अंतराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती तेजी, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और रूस-यूक्रेन बातचीत विफल होने की वजह से सोने की मांग बढ़ी है। ऐसे में निवेशक इसे सुरक्षित विकल्प मानकर खरीदारी कर रहे हैं, जिसका असर घरेलू बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है।
जानें इन शहरों में गोल्ड रेट
राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 157530 रुपए है। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144410 रुपये दर्ज की गई है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का दाम 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
वहीं पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी सोने के दाम अलग-अलग स्तर पर दर्ज किए गए हैं, जहां 22 कैरेट सोना लगभग 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना करीब 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।
जानें चादी की क्या है कीमत
आज के दिन चांदी की कीमत की बात करें तो मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल चांदी की कीमत 269900 रुपए प्रति किग्र है। वैश्विक मार्केट में चांदी की कीमतों की बात करें तो 80.5 डॉलर प्रति औंस पर है। 20 तारीख को दिल्ली में चांदी कीमत 264000 रुपए प्रति किग्र दर्ज की गई थी। पिथले महीने चांदी की कीमतों में 4 लाख के आंकड़े को पार करके नया रिकॉर्ड बना दिया था। अब देखना ये होगा कि आने वाले समय में चांदी की कीमत कितनी बढ़ सकती है।