8th Pay Commission: मार्च सैलरी में झटके से बढ़ा 10% DA, पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

Adarsh P4 min read

DA Hike Update: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही खास हो सकती है। बता दें केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है, लेकिन केरल सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए फैसला जल्दी कर दिया। राज्य सरकार ने होली से पहले महंगाई भत्ते में 10% की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इससे DA और DR अब 25% से बढ़कर 35% हो गया है। वहीं सरकार का  आदेश 20 फरवरी 2026 को जारी किया गया। इस बढ़ोतरी का फायदा पेंशनभोगियों को भी मिलेगा।

किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

इस बदलाव से केरल के सरकारी कर्मचारियों, लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट संस्थाओं के स्टाफ, एडेड स्कूल, कॉलेज और पॉलिटेक्निक के शिक्षक और नॉन-टीचिंग स्टाफ को फायदा होगा। फुल-टाइम कंटिंजेंट कर्मचारी भी इस बढ़ोतरी में शामिल हैं। नया बढ़ा हुआ DA मार्च 2026 की सैलरी में जोड़ा जाएगा और कर्मचारियों की पात्र सैलरी के हिसाब से कैलकुलेट किया जाएगा।

जानें सरकारी संस्थाओं के लिए नियम

राज्य सरकार ने पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs), स्टैच्युटरी कॉर्पोरेशन्स, ऑटोनॉमस बॉडीज़, बोर्ड्स और ग्रांट-इन-एड संस्थानों के लिए भी नियम बनाए हैं। ये संस्थाएं राज्य के DA और DR पैटर्न के अनुसार महंगाई भत्ता लागू कर सकती हैं। अगर कोई संस्था अपने बजट से अतिरिक्त खर्च नहीं उठा सकती, तो उसे राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी। वहीं केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (KSEB) और केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (KSRTC) पर यह आदेश सीधे लागू नहीं होगा। इनके लिए अलग प्रोसेस अपनाना होगा।

कब मिलेगा बढ़ा हुआ DA और DR

बढ़ा हुआ DA मार्च 2026 की सैलरी के साथ मिलेगा, जिसका भुगतान अप्रैल 2026 में किया जाएगा। DR अप्रैल 2026 की पेंशन के साथ दिया जाएगा। बकाया राशि (एरियर) के लिए अलग आदेश जारी होंगे।

महंगाई भत्ता क्या है?

महंगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए दिया जाता है। यह सैलरी का वह हिस्सा है जो विशेष रूप से महंगाई से निपटने के लिए जोड़ा जाता है।

कैसे तय होता है महंगाई भत्ता ?

DA को बेसिक सैलरी का प्रतिशत मानकर कैलकुलेट किया जाता है। इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) और AICPI के आंकड़ों के आधार पर तय किया जाता है। डीए साल में दो बार बढ़ाया जाता है।  पहली बार जनवरी से जून में बढाया जाता है और दूसरी बार जुलाई से दिसंबर में बढ़ाया जाता है।

Latest News

Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh…