Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्टेप वाइज स्टेप करें चेक, जानिए तरीका

vipin kumar4 min read

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड (Bihar Board Result 2026) जल्द ही अब दसवीं कक्षा के रिजल्ट पर काम कर रहा है, जिसकी कॉपियों के मूल्यांकन का काम शुरू होगा. परीक्षा समापन के बाद से विद्यार्थियों की निगाहें भी अब रिजल्ट की तरफ गड़ी हैं. बिहार बोर्ड (Bihar Board) 20 से 22 मार्च तक हाई स्कूल का रिजल्ट जारी कर सकता है.

इस बार भी रिजल्ट बढ़िया रहने की संभावना जताई जा रही है. विद्यार्थी आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सब्जेक्ट वाइज अपने नंबर्स चेक कर सकते हैं. हालांकि, बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी करने की तारीख पर आधिकारिक रूप से किसी तरह का ऐलान नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह के दावे किए जा रहे हैं. रिजल्ट से जुड़ी जरूरी चीजें नीचे डिटेल में समझ सकते हैं.

कब समाप्त हुईं परीक्षाएं

हाई स्कूल की परीक्षा 23 फरवरी को समाप्त हुई थी. जबकि इंटरमीडिएट के पेपर 13 फरवरी को ही खत्म हो चुके हैं. बिहार बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, दसवीं परीक्षा के लिए 1512963 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी ताकत झोंकी थी, जिसका प्रभाव भी जमीन पर देखने को मिला था. 2 मार्च से मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए ड्यूटी भी लगा दी गई हैं. 13 मार्च तक कॉपी निरीक्षण का कार्य संपन्न हो जाएगा.

कैसे चेक कर सकते हैं परीक्षा परिणाम?

दसवीं के छात्र-छात्रों को अपने नंबर चेक करने के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा.

इसके लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा.

इसके बाद मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करना होगा.

फिर अपना रोल कोड व रोल नंबर डालकर सब्मिट करने की जरूरत पड़ेगी.

फिर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.

फिर इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं.

बीते साल कब आया था रिजल्ट

जानकारी के लिए बता दें कि इस बार हाई स्कूल की परीक्षा में शामिल होने के लिए 1512963 स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन कराया था. बीते साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे. इस बार 22 मार्च 2026 तक दसवीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है.

Latest News

vipin kumar

Vipin Kumar is An experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost…