IRCTC ने अपनी वेबसाइट में कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जिनसे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा तेज और आसान हो गई है । इनमें No CAPTCHA (बार-बार CAPTCHA भरने की जरूरत नहीं), सेव्ड पैसेंजर डिटेल्स (एक क्लिक में यात्री की जानकारी), एक ही स्क्रीन पर सभी क्लास (स्लीपर, 3AC, 2AC एक साथ), फेयर कैलेंडर (अलग-अलग तारीखों का किराया एक साथ) और सुपरफास्ट इंजन (1.5 लाख से ज्यादा टिकट प्रति मिनट) शामिल हैं ।
इससे तत्काल टिकट बुकिंग पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गई है और कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है ।