भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए जुर्माने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब बिना टिकट यात्रा, महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश, ट्रेन में धूम्रपान, बिना अनुमति सामान बेचना, भीख मांगना, रेलवे सुविधाओं का दुरुपयोग और खतरनाक सामान ले जाने पर 2000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है ।
धूम्रपान, हॉकिंग और भीख मांगने पर पहले ₹100 का जुर्माना था, जो अब बढ़कर ₹2000 हो गया है (20 गुना बढ़ोतरी) । खतरनाक सामान ले जाने पर ₹10,000 तक का जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है। ये नियम यात्रियों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए लागू किए गए हैं।