Monsoon Alert: गिरेंगे ओले-गरजेंगे बादल, इन राज्यों में आंधी बारिश की चेतावनी - Times Bull
G o o g l e Preferences

Monsoon Alert: गिरेंगे ओले-गरजेंगे बादल, इन राज्यों में आंधी बारिश की चेतावनी

vipin kumar
May 15, 2025 at 8:31 PM IST

Monsoon Update: देश के अधिकतर इलाकों में तापमान (temperature) का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी (Heat) की तपिश बढ़ी हुई चल रही है, जो लोगों का जीना हराम कर रही है. दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों में गर्मी (Heat) आफत बनी हुई है.

पूर्वोत्तर राज्यों (northeast state) में भी गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी चिलचिलाती गर्मी ने जनमानस का पसीना निकाल दिया है. उत्तर भारत में मैदान से पहाड़ों तक पर गर्मी पड़ रही है. देश के कई हिस्सों में आंधी और बिजली की चमक के साथ बारिश की संभावना (rain alert) जताई गई है. मौसम कहां कैसा रहेगा, नीचे डिटेल में जान सकते हैं.

इन हिस्सों में बारिश की संभावना

आईएमडी की मानें तो देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इनके अलावा पूर्वोत्तर के कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद जताई है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. इनमें सिक्किम, मणिपुर और पुडुचेरी में तेज बारिश का सितम जारी रहने की संभावना जताई है. त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भी बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है. इन हिस्सों में धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना जताई है

यहां कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है. राजस्थान के कई इलाकों में आगामी दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है. बीकानेर तथा गंगानगर जिलों में 15-17 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है, जिसके सात ही कई जगह लू भी चल सकती है.

वहीं राज्य के शेष अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है. 16 मई से ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व कोटा, उदयपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर दोपहर बाद बादलों गरजने की उम्मीद जताई है.

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES