Big Boss OTT की फिक्स्ड विनर बुलाए जाने पर Sana Makbul ने दिया Armaan Malik को जवाब कहा कि…

Ramesh Kothari4 min read

Big Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शो अभी हाल ही में खत्म हुआ है और सना मकबूल ने विनर बन सबके मुँह में ताला लगा दिया है। सना मकबूल इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक की चर्चा आजकल इनकी खूब हो रही है। लेकिन सना के जीतने पर कुछ लोगों का कहना है कि ये पहले से फिक्स्ड विनर हैं। जिसके बाद अब सना ने अपने इंटरव्यू में उतर सभी को करारा जवाब दिया है। स्पेशली पायल मलिक (Payal Malik) और अरमान मलिक (Armaan Malik) को जो आरोप आगा रहे थे कि सना फिक्स्ड विनर हैं। ऐसे में जानिए कि सना मकबूल ने क्या कुछ कहा।

अरमान मलिक का कहना था कि सना थीं शो की फिक्स्ड विनर

Youtuber अरमान मलिक और पायल मलिक का हाल ही में एक वीडियो आया, जिसमें वे दर्शकों के क्वेश्चन के जवाब को देते हुए नजर आए। दोनों ने बिग बॉस के जर्नी के बारे में बातचीत की इसके आलावा पायल मलिक ने सना मकबूल को लेकर कहा कि उन्हें पता था कि वो पहले से विनर हैं। इसलिए जो भी ड्रेस बिग बॉस के घर में पहनीं उन सभी का फोटोशूट पहले से कर के आईं थी और बाद में अपने अकाउंट में पोस्ट करवाती थीं। पायल ने दावे के साथ कहा कि उन्हें शो का कांसेप्ट और सारी चीजें पहले से ही क्लियर थीं।

देखें अरमान मलिक (Armaan Malik) और पायल मलिक (Payal Malik) का वीडियो

अब सना मकबूल (Sana Makbool) ने दिया कपल को करारा जवाब

सना मकबूल ने कपल के द्वारा आरोपों को नकारते हुए कहा कि मैं एक एक्ट्रेस हूँ और उससे पहले मैं एक लड़की हूँ। मुझे पसंद है बहुत ज्यादा सजना-सवरना, खुद को मेंटेन रखना। इसलिए मेरा वार्डरोब पूरा पैक्ड और भरा हुआ रहता है। फिर मुझे स्टाइलिस्ट की ओर से भी काफी सारी ड्रेसेस आती थीं। मैं पहले से कहकर आई थी कि मैं शो के दौरान कौन-कौन से क्लोथ्स यानी कि कपड़ों को पहनूंगी और मैनें किया भी वही था। अब मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा क्योकि मुझे से पहले भी बहुत सारे लोग आ चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि आप विनर हो, तो ऊँगली तो आपके ऊपर उठेगी ही।

देखें सना मकबूल के इंटरव्यू का वीडियो

सना ने आगे कही ये बात

सना मकबूल ने आगे बताया कि हर ‘वीकेंड के वॉर’ पर अक्सर मुझे डाट पड़ती थी और सुनाया जाता था, इसलिए मैं ये सोचती रहती थी कि इस पूरे हफ्ते में क्या-क्या हुआ है। शो के होस्ट की ओर से भी काफी बार फटकार सुनने को मिली है, कि मुझे ये आईडिया तो जरा सा भी नहीं था कि बाहर के लोग मुझे इतना प्यार कर रहे और पसंद कर रहे हैं।

Frequently Asked Questions

What is this article about?

This article discusses: Big Boss OTT की फिक्स्ड विनर बुलाए जाने पर Sana Makbul ने दिया Armaan Malik…

Latest News

Ramesh Kothari

Staff writer