Categories
Photo Gallery

Huawei Nova 16 Ultra और Nova 16 Pro: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्च

Huawei ने चीन में अपनी Nova 16 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Nova 16 Ultra, Nova 16 Pro, Nova 16 और Nova 16z शामिल हैं। Ultra और Pro मॉडल में 6.84-इंच का OLED LTPO डिस्प्ले, 1Hz से 120Hz तक की एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और Kunlun Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। दोनों फोन Huawei के Kirin 9010S चिपसेट पर काम करते हैं और Harmony OS 6.1 पर चलते हैं। 7000mAh की दिग्गज बैटरी के साथ दोनों 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं,

जबकि Ultra मॉडल में 50W वायरलेस और 7.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। कैमरा सेक्शन में दोनों में 200MP RYYB मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड मैक्रो कैमरा है। Nova 16 Ultra की कीमत 4,699 युआन (करीब 65,000 रुपये) से शुरू है, जबकि Nova 16 Pro 3,899 युआन (करीब 54,000 रुपये) में उपलब्ध है।