Categories
Photo Gallery

Honor X7e Plus 5G: 8100mAh की दमदार बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ कतर में हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

Honor ने कतर में अपना नया स्मार्टफोन Honor X7e Plus 5G पेश कर दिया है । यह फोन अपनी 8100mAh की बड़ी बैटरी (रेटेड 7900mAh) और मजबूत IP68, IP69, IP69K रेटिंग के साथ आता है । 6.87-इंच के HD+ डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1020 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है ।

फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट, 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है । कतर में इसकी कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए QAR 999 (₹26,000) और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए QAR 1,099 (₹29,000) है ।