हैदराबाद की पिच बरसेंगे रन या लेगेगी विकेटों की झड़ी, जाने SRH vs GT Pitch Report - Times Bull
G o o g l e Preferences

हैदराबाद की पिच बरसेंगे रन या लेगेगी विकेटों की झड़ी, जाने SRH vs GT Pitch Report

Priyanshu Meena
April 6, 2025 at 9:15 AM IST

SRH vs GT पिच रिपोर्ट: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 19वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच रविवार, 6 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेंगी। गुजरात टाइटंस की नजरें जीत की हैट्रिक पर हैं, ताकि वो पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर सकें। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद लगातार तीन हार के बाद जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी। अब जानते हैं इस मुकाबले के पिच रिपोर्ट के बारे में-

SRH vs GT पिच रिपोर्ट: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है। यहां रन बनाना अपेक्षाकृत आसान है, और इस सीजन में अब तक यहां खेले गए दोनों मैच हाई-स्कोरिंग रहे हैं। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286 रन बनाए थे, और आरआर ने 242 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे मैच में लखनऊ के खिलाफ दोनों टीमें 190 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही थीं। इस पिच पर आज भी दर्शकों को एक और हाईस्कोरिंग मैच देखने की संभावना है।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड्स और आंकड़े:

कुल मैच: 79
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 35 (44.30%)
लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत: 44 (55.70%)
उच्चतम स्कोर: 286/6
न्यूनतम स्कोर: 80
उच्चतम स्कोर (लक्ष्य का पीछा करते हुए): 193/5
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर: 162.69

SRH vs GT टीम्स: सनराइजर्स हैदराबाद टीम:

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, कामिंडु मेंडिस, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी, अभिनव मनोहर, वियान मुल्डर, जयदेव उनादकट, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, अथर्व तायदे, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी।

गुजरात टाइटंस टीम:

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, करीम जानत, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES