व्हाट्सएप पर इन 2 प्रेमियों ने कर दी शर्म की सारी हदें पार, पढ़कर दंग रह जाएंगे आप!

Zohaib Naseem5 min read

नई दिल्ली: आज की आधुनिक पीढ़ी भले ही अंग्रेजी पढ़ना-लिखना न जानती हो लेकिन इंटरनेट का इस्तेमाल करना लगभग हर कोई जानता है। सोशल मीडिया (Social Media) के क्रेज ने युवा पीढ़ी की सोच में काफी बदलाव ला दिया है। अब चाहे कोई भी बात हो, हर किसी के लिए व्हाट्सएप और फेसबुक पर भेजा गया एक मैसेज ही काफी होता है। अगर बात प्रेमियों की करें तो आए दिन लड़के सोशल मीडिया पर लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए नई-नई तरकीबें अपनाते रहते हैं। इस मामले में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। आज हम आपको व्हाट्सएप पर दो प्रेमियों की चैटिंग दिखाने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। बदलते वक्त के साथ गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की जरूरतें और डिमांड भी काफी बदल गई हैं। अब जरा इन स्क्रीनशॉट्स को देखिए…

इशारा किस की तरफ था

सोशल मीडिया खासकर व्हाट्सएप ने प्यार की नई मिसाल को जन्म दिया है। किसी भी लड़के या लड़की के दिल में क्या चल रहा है, यह जानना बेहद आसान हो गया है। ऊपर दी गई तस्वीर में लड़के का इशारा किस की तरफ था, लड़की ने शायद इसे अच्छे से समझ लिया और उसने लड़के को उसकी ही भाषा में जवाब दिया और उसकी बोलती बंद कर दी। वैसे आपको बता दें कि कई मैसेज डबल मीनिंग वाले होते हैं। ऐसे में यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस मैसेज को किस नजरिए से देखना चाहते हैं।

CHAT

मन में कई सवाल उठते हैं

लड़कियां अपने शकी स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में अगर किसी लड़की का बॉयफ्रेंड एक रात किसी दूसरी लड़की के साथ कमरे से बाहर निकलता है तो लड़की के मन में कई सवाल उठते हैं। अब इस तस्वीर में देखिए बेचारा बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड का गुस्सा शांत करने की कितनी कोशिश कर रहा है लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। वैसे तो लड़कियां किसी भी बात से पीछे नहीं हटती हैं लेकिन तस्वीर में लड़के की समझदारी देखकर ऐसा लग रहा है कि लड़के ने लड़की को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया है।

CHAT

दस बार जरूर सोचेगी

इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात पर बहुत नाराज है और गुस्से में उसे रिश्ता तोड़ने की धमकी दे रही है। लेकिन इस बार लड़का भी कम नहीं है और ऐसा जवाब देता है कि अगली बार उसकी गर्लफ्रेंड रिश्ता तोड़ने से पहले दस बार जरूर सोचेगी। अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी आपसे नाराज होती है तो ये तरीका आपके काम का है बॉस..!! उफ़! लड़कियों के नखरे बड़े अजीब होते हैं। वो उतनी शॉपिंग नहीं करतीं, जितनी सेल्फी लेती हैं। अब आप इस तस्वीर से अंदाजा लगा सकते हैं।

CHAT

फोटोशॉप का कमाल है

तस्वीर देखकर आपको भी समझ आ जाएगा कि सोशल प्रोफाइल पर लड़कियां जरूरत से ज्यादा खूबसूरत कैसे दिखती हैं। जी हां, आपने सही समझा, ये सब फोटोशॉप का कमाल है.

CHAT

आपने आज तक कई लड़कियों को लड़कों का दिल तोड़ते हुए देखा होगा, लेकिन इस लड़की का कातिलाना अंदाज शायद आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। अब आप खुद ही देख लीजिए कि क्या कोई ऐसा कर सकता है?

ये भी पढ़ें: Retirement planning: बुढ़ापे में चाहिए आराम तो ऐसे इकट्ठा करें मोटी रकम, तरीका जानकर तुरंत उठाएं कदम

Latest News

Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging…