Weather Warning – IMD का बड़ा अलर्ट, 10 से ज्यादा राज्यों में जोरदार बारिश, आंधी और तूफ़ान की चेतवानी

Weather Warning:- मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए अगले 2 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है. वहीं, कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रखा हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु में बारिश की संभावना है.

Cropped Whatsapp Image 2026 02 05 At 5 52 09 Pm
Priyanka Singh May 14, 2026 – 1:46 PM

Weather Warning:- देश के कई राज्यों में एक तरफ भीषण गर्मी (Heatwave Alert) की वजह से लोगों का बहुत ही बुरा हाल हो रखा है. वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग (Weather Forecast) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rainfall Alert), आंधी और तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी के साथ बदलता हुआ नज़र आ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश, आंधी की चेतवानी जारी कर दी है.

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश (Weather Alert) को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है. असम और मेघालय में भी कई जगहों पर ज्यादा बारिश देखने को मिल सकती है. तो आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Forecast) 
दिल्ली में 14 और 15 मई को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. दोनों दिनों आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से दिल्ली – एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम (West Bengal Weather alert)
मौसम विभाग की मानें तो 14 से 16 मई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की आशंका जताई गई है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम? (Bihar Weather Update) 
बिहार में 15 और 17 मई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.गरज-चमक के साथ 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.

ओडिशा में कैसा रहेगा मौसम? (Odisha Weather Alert) 
ओडिशा में 14 से 15 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम? (UP Weather Alert) 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है. राज्य में तेज हवाएं भी चल रही है. अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर में गरज-चमक के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम (Rajasthan Monsoon Update) 

राजस्थान में गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है. पश्चिमी राजस्थान में 15 से 18 मई तक भीषण लू चलने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है. हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

झारखंड में होगी बारिश (Jharkhand Weather waraning) 

झारखंड में 14 से 18 मई तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है. रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में आज यानी 14 मई को बारिश की आशंका जताई गई है.

हिमाचल प्रदेश में होगी बारिश (Himachal Pradesh Weather alert) 

हिमाचल प्रदेश में 15 और 16 मई को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती है. शिमला, मनाली, धर्मशाला और कुल्लू में बादल छाए रह सकते हैं.

 

FAQs: People Also Ask

Weather Warning:- देश के कई राज्यों में एक तरफ भीषण गर्मी (Heatwave Alert) की वजह से लोगों का बहुत ही बुरा हाल हो रखा है. वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग (Weather Forecast) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rainfall Alert), आंधी और…

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी…

दिल्ली में 14 और 15 मई को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. दोनों दिनों आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. तापमान 38 से 41…

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम (West Bengal Weather alert)

Weather Warning:- देश के कई राज्यों में एक तरफ भीषण गर्मी (Heatwave Alert) की वजह से लोगों का बहुत ही बुरा हाल हो रखा है. वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग (Weather Forecast) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rainfall Alert), आंधी और…

Cropped Whatsapp Image 2026 02 05 At 5 52 09 Pm
About the Author

Priyanka Singh

Priyanka Singh is an experienced journalist and Chief Copy Editor at Timesbull.com with more than six years of experience in digital media. She currently leads the Entertainment, Business, and Education desks, ensuring accuracy, clarity, and editorial excellence across content. Originally from Bihar, she brings strong subject understanding to her reporting. A native of Bihar, Priyanka developed a strong foundation in journalism through her education in Mass Communication at Jaipur National University and an early internship in print media. Her career spans both print and digital platforms, with extensive coverage in education, business, astrology, and entertainment. Her strength lies in presenting trending and complex information in a clear, engaging, and reader-friendly manner. Priyanka is known for delivering accurate, insightful, and engaging content.

Start a Conversation