UP Board Toppers List 2025: यूपी बोर्ड 12वीं में महक जायसवाल तो 10वीं में यश प्रताप ने किया टॉप,देखें लिस्ट

vipin kumar4 min read

UP Board Toppers List 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थियों के चेहरे पर काफी उत्साह छाया हुआ है. छात्र आराम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार 10वीं में 90.11% तो इंटर में 81.15 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए.

यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा में पहला स्थान महक जायसवाल ने लेकर टॉप किया है. हाई स्कूल में यश प्रताप ने टॉप कर इतिहास बनाया है. यश प्रताप सिंह जालौन के रहने वाले हैं,जबकि महक जायसवाल प्रयागराज निवासी हैं.

इंटरमीडिएट और दसवीं की टॉप टेन लिस्ट में कितने विद्यार्थी शामिल?

यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर्स लिस्ट में 30 परीक्षार्थियों के नाम शामिल हैं. इंटरमीडिएट के टॉप 10 में कुल 30 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है. यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में हाई स्कूल की टॉपर्स लिस्ट सामने आ गई है. हाई स्कूल की टॉप 10 लिस्ट में कुल 55 विद्यार्थी शामिल हैं.

1. यश प्रताप सिंह 97.83%
2. अंशी 97.67%
2. अभिषेक कुमार यादव 97.67
3. ऋतु गर्ग 97.50
3. अर्पित वर्मा 97.50
3. सिमरन गुप्ता 97.50.

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट

1. महज जैशवाल प्रयागराज 97.20%
2. साक्षी अमरोहा 96.80%
2. आदर्ष यादव सुल्तानपुर 96.80%
2. शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%
2. अनुष्का सिंह कौशाम्बी 96.80%
3. मोहिनी इटावा 96.40.

दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट कैसे करें चेक?

विद्यार्थी सबसे पहले ऑफिशियली वेबसाइट (www.upmsp.edu.in या www.results.digilocker.gov.in) पर जाना होगा.
इसके बाद विद्यार्थियों को UP Board 10th Result 2025 या UP Board 12th Result 2025 पर क्लिक करने की जरूरत होगी.
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर जाएं और दाहिने ओर दिए गए Exam Result या परीक्षाफल टैब पर क्लिक करना पड़ेगा.
फिर अगली स्क्रीन पर,आपको निम्न जानकारी भरने की जरूरत पड़ेगी.
जानकारी में जनपद (जैसे: 01-AGRA)
– परीक्षा वर्ष (2025)
– अनुक्रमांक (Roll Number) जैसी जानकारी भरनी होगी.
फिर VIEW RESULT बटन पर क्लिक करना पडे़गा.
फिर रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित दिख जाएगा. इसे आप डाउनलोड या प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.

ऐसे भी चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियली वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना पड़ेगा.
इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना होगा,उस पर क्लिस करने की जरूरत पड़ेगी.
फिर विद्यार्थी को रोल नंबर भरकर सबमिट करना पड़ेगा.
फिर रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. यहां आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड करने की जरूरत पड़ेगी.

Latest News

vipin kumar

Vipin Kumar is An experienced journalist with 8 years in the media industry,having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost…