फरवरी 2025 में Tata Nexon बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV

Priyanshu Meena3 min read

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स की कारें भारतीय बाजार में हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद रही हैं। खासतौर पर टाटा नेक्सन (Tata Nexon) ने फरवरी 2025 में जबरदस्त बिक्री के साथ कंपनी के लिए सबसे ज्यादा योगदान दिया। अगर बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो टाटा नेक्सन की बिक्री में सालाना 6.63% की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान कुल 15,349 यूनिट्स बेची गईं,जो फरवरी 2024 में 14,395 यूनिट्स थीं। हालांकि,जनवरी 2025 में टाटा पंच ने टॉप पोजीशन पर कब्जा जमाया था।

फरवरी 2025 में टाटा कारों की बिक्री का हाल

अगर मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स को भी इसमें गिना गया है।

1. टॉप पोजीशन पर टाटा नेक्सन

टाटा नेक्सन फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही,जिसकी 15,349 यूनिट्स बिकीं।

2. दूसरे नंबर पर टाटा पंच

टाटा पंच ने कुल 14,569 यूनिट्स की बिक्री की और यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली टाटा कार बनी।

3. तीसरे नंबर पर टाटा टियागो

टाटा टियागो को 6,954 नए ग्राहक मिले,जिससे यह तीसरे स्थान पर रही।

4. चौथे नंबर पर टाटा कर्व

टाटा कर्व ने 3,483 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथी पोजीशन हासिल की।

5. पांचवें नंबर पर टाटा अल्ट्रोज

इस दौरान टाटा अल्ट्रोज को 1,604 नए ग्राहक मिले और यह पांचवें स्थान पर रही।

कम बिक्री वाली टाटा कारें

6. टाटा सफारी

सालाना 41% गिरावट के साथ टाटा सफारी की सिर्फ 1,562 यूनिट्स बिकीं।

7. टाटा टिगोर

टाटा टिगोर की बिक्री में 9.46% की गिरावट देखी गई और इस दौरान सिर्फ 1,550 यूनिट्स बिकीं।

8. टाटा हैरियर

सबसे कम बिक्री वाली कार टाटा हैरियर रही,जिसकी बिक्री 46.29% की गिरावट के साथ 1,376 यूनिट्स तक ही सीमित रही।

टाटा नेक्सन की कीमत और खासियत

टाटा नेक्सन भारतीय बाजार में 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 14.70 लाख रुपये तक जाती है। यह एसयूवी पेट्रोल,डीजल,सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है,जिससे यह ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनती है।

Latest News

Priyanshu Meena

Staff writer