Sunita Williams Salary: अंतरिक्ष में कितना कमाती हैं सुनीता विलियम्स? चौंकाने वाले आँकड़े! जानें क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं - Times Bull
G o o g l e Preferences

Sunita Williams Salary: अंतरिक्ष में कितना कमाती हैं सुनीता विलियम्स? चौंकाने वाले आँकड़े! जानें क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं

Shivangi Shandilya
March 16, 2025 at 10:51 AM IST

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं। पूरी दुनिया की निगाहें उनकी वापसी पर टिकी हुई हैं. नासा ने कहा था कि उनकी वापसी 19-20 मार्च को हो सकती है. लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते रिटर्न एक बार फिर टल गया है. अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि सुनीता विलियम्स को कितनी सैलरी और क्या खास सुविधाएं मिलती हैं।

अमेरिका में जन्मी हैं विलियम्स

सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहियो में हुआ था। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना में सेवा की और बाद में एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में नासा में शामिल हो गईं। उन्होंने स्पेस वॉक करने वाली पहली महिला होने का रिकॉर्ड भी बनाया है. उनके पिता डॉ. दीपक एन पंड्या एक प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट (एमडी) हैं। वह गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। जबकि मां बोनी जालोकर स्लोवेनिया से हैं।

विलियम्स की सैलरी

नासा में अंतरिक्ष यात्रियों का वेतन उनके अनुभव और पद के अनुसार निर्धारित किया जाता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) के तहत काम करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को आम तौर पर GS-12 से GS-15 ग्रेड में भुगतान किया जाता है। अनुभवी अंतरिक्ष यात्री GS 13 या GS 14 में आते हैं. जिनकी सैलरी लगभग $90,000 से $140,000 (लगभग 75 लाख रुपये से 1.1 करोड़ रुपये प्रति वर्ष) तक हो सकती है। वहीं नासा के अंतर्गत काम करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को आमतौर पर जीएस 12 से जीएस 15 ग्रेड के अनुसार वेतन मिलता है। जीएस 12 ग्रेड अंतरिक्ष यात्रियों का मूल वेतन लगभग $66,167 (लगभग 55 लाख रुपये प्रति वर्ष) है।

विलियम्स को ये सुविधाएँ मिलती है –

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को वेतन के अलावा कई अन्य सुविधाएं और लाभ भी मिलते हैं। जो निम्नलिखित है-

बीमा और स्वास्थ्य लाभ
सेवानिवृत्ति योजना
मिशन के दौरान अतिरिक्त भत्ते
प्रशिक्षण और विशेष कौशल विकास के लिए सुविधाएं

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES