Smart Investment Plan: इतने कम पैसे में आप महीने निवेश करें और बने करोड़पति - Times Bull
G o o g l e Preferences

Smart Investment Plan: इतने कम पैसे में आप महीने निवेश करें और बने करोड़पति

Zohaib Naseem
April 28, 2025 at 11:13 AM IST

नई दिल्ली: नौकरी के दौरान नियमित आय होने से खर्चों की चिंता कम हो जाती है लेकिन रिटायरमेंट (Retirement) के बाद वित्तीय स्थिरता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती हो सकती है। इस चुनौती से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि नौकरी शुरू करते ही समझदारी से निवेश करना शुरू कर दें। अगर आप अपनी पहली नौकरी के साथ हर महीने सिर्फ 5000 रुपये का निवेश करते हैं, तो आप रिटायरमेंट तक आसानी से 2 करोड़ रुपये से अधिक का फंड बना सकते हैं।

आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा

मान लीजिए कि आपको 25 साल की उम्र में नौकरी मिल जाती है। अगर आप उस समय से ही सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए हर महीने 5000 रुपये का निवेश करना शुरू कर देते हैं, तो यह छोटा सा कदम भविष्य में आपके लिए बड़ा वित्तीय सुरक्षा कवच बन सकता है। आप कोई अच्छा लार्ज कैप, मिड कैप म्यूचुअल फंड या इंडेक्स फंड चुनकर अपना SIP शुरू कर सकते हैं। अगर आप हर महीने 5000 रुपये का निवेश करते हैं और आपके निवेश पर औसतन 14% सालाना रिटर्न मिलता है, तो 30 साल की अवधि के बाद आपके पास 2,29,98,103 रुपये की बड़ी रकम होगी। यह आसान निवेश आपको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

फंड में बदल जाएगी

इस रणनीति की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको एक बार में बड़ी रकम निवेश करने की ज़रूरत नहीं है। हर महीने की छोटी-छोटी बचत धीरे-धीरे चक्रवृद्धि ब्याज की ताकत से एक बड़े फंड में बदल जाएगी। इसलिए अगर आप अपने रिटायरमेंट को आर्थिक रूप से सुरक्षित और चिंता मुक्त बनाना चाहते हैं, तो आज से ही SIP के ज़रिए निवेश शुरू करने पर विचार करें। यह आपके भविष्य के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण और लाभकारी कदम साबित होगा।

ये भी पढ़ें: Ration Card e-KYC: राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए लगा कैंप, लोगों की लगी भीड़! चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES