Hindi News

PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस पर विजय पताका फहराने उतरेगी पंजाब किंग्स, कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2026 (ipl 2026) अब आखिरी पड़ाव की तरफ है, जिसका रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है. अधिकतर टीमें प्लेऑफ के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगा रही हैं....

PBKS vs MI : आईपीएल 2026 () अब आखिरी पड़ाव की तरफ है, जिसका रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है. अधिकतर टीमें प्लेऑफ के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगा रही हैं. गुरुवार को आईपीएल 19वें सीजन (ipl 19th season) का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (pbks vs MI) के बीच खेला जाना है. इस मैच पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी.

मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाना है. मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर चुकी है. पंजाब के लिए आज का मैच काफी महत्वपूर्ण साबित होगा. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, इस पर भी सवाल बना हुआ है.

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है. उसने 11 मैचों में सिर्फ तीन ही मैच जीते हैं. अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है. यही वजह है कि एमआई पूरी तरह से प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई हर हाल में इस सीजन में अपना अंत जीत के साथ करना चाहेगी.

आईपीएल के इस सीजन में पंजाब का प्रदर्शपंजाबीबि किंग्स की टीम ने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. उसने 11 मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर है. आखिरी कुछ मैचों में पंजाब के प्रदर्शन ने उसकी प्लेऑफ में मुसीबत खड़ी कर दी है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में जीत के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगाती नज़र आएगी.

आमने-सामने में कौन भारी

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आमने-सामने 35 मैच हुए हैं. पंजाब किंग्स ने 18 तो मुंबई इंडियंस ने 17 मैचों में जीत दर्ज की. दोनों ही टीमों के बीच मैच काफी रोमांचकारी देखने को मिलता है.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रायन रिकल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar