PM Kusum Solar Yojna: किसान इस योजना में तहत अपने खेतों में लगवाए सोलर पंप.. मिलेगी बंपर सब्सिडी, ऐसे करे आवेदन

Surya Prakaash 4 min read

PM Kusum Solar Yojna: केंद्र सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कुसुम सोलर योजना शुरू की है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को खेतों में सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी दी जाती है। इस योजना का लाभ केवल छोटे और सीमांत किसान ही उठा सकते हैं। आज हम आपको केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कुसुम सोलर योजना से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस योजना का उद्देश्य क्या है और कौन आवेदन कर सकता है।

कुसुम सोलर योजना का उद्देश्य क्या है

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कुसुम सोलर योजना का उद्देश्य किसानों की मदद करना है। हमारे देश में कई किसान ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन किसानों को खेती के लिए कर्ज लेना पड़ता है। कई बार किसानों को खेतों में पानी के पंप लगवाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए भारत सरकार ने कुसुम सोलर योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत आवेदन करने वाले किसानों को खेतों में सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी राशि दी जाती है। इस सोलर पंप को लगवाने से किसानों को बिजली बिल से राहत मिलेगी। एक बार लगवाने के बाद ये सोलर पंप 25 साल तक चलेंगे। इसके लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुसुम सोलर योजना के क्या हैं फायदे

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने पर सब्सिडी दी जाएगी, इससे उन्हें बिजली के बिल से राहत मिलेगी, साथ ही पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी, भूजल स्तर में सुधार होगा। किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।

कौन से दस्तावेजों की होगी जरूरत

कैसे कर सकते हैं आवेदन

  1. केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. यहां आपको इस योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म को ध्यान से पढ़कर भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  3. अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  4. अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको सोलर पंप लगाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी राशि दी जाएगी।

Latest News

Surya Prakaash

My Name is Surya Prakash. I am from Haryana, and I have 2 years experience in this field. I work at timesbull.com