LIC की बड़ी गजब स्कीम! मिलेगे सीधे करोड़ों रुपए, जानें पूरी स्कीम 

Sanjay mehrolliya4 min read

LIC Scheme: एलआईसी अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं चलाती है। इन्हीं योजनाओं में से एक खास योजना है जीवन शिरोमणि। यह योजना ऐसे लोगों के लिए बनाई गई है जिनकी आय काफी अच्छी है और वे अपने निवेश को सुरक्षित रखना चाहते हैं।

एलआईसी की जीवन शिरोमणि पॉलिसी में आपको सिर्फ चार साल तक प्रीमियम देना होता है, हालांकि यह प्रीमियम थोड़ा ज्यादा होता है। जीवन शिरोमणि में कम से कम एक करोड़ रुपये की बीमा राशि की गारंटी होती है। अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है। आइए जानते हैं.

इस योजना की खास बातें-

जीवन शिरोमणि पॉलिसी एक बचत योजना है जो शेयर बाजार से जुड़ी नहीं है। यह एक व्यक्तिगत जीवन बीमा योजना है। इसमें आपको 4 साल तक हर महीने करीब 94,000 रुपये जमा करने होते हैं। आप चाहें तो यह प्रीमियम हर महीने, हर तीन महीने, हर छह महीने या साल में एक बार भी जमा कर सकते हैं।

योजना का लाभ उठाने के लिए पॉलिसीधारक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। अगर अधिकतम आयु की बात करें तो 14 साल की पॉलिसी के लिए आयु 55 साल, 16 साल की पॉलिसी के लिए आयु 51 साल, 18 साल की पॉलिसी के लिए अधिकतम आयु 48 साल और 20 साल की पॉलिसी के लिए अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए।

मनी बैक प्लान

जीवन शिरोमणि योजना के तहत आपको समय-समय पर पैसे वापस मिलते रहते हैं। इसीलिए इसे मनी बैक प्लान कहा जाता है। अगर आप 14 साल की पॉलिसी लेते हैं तो आपको 10वें और 12वें साल में आपकी मूल बीमा राशि का 30% मिलेगा। अगर आप 16 साल की पॉलिसी लेते हैं तो 12वें और 14वें साल में यह राशि 35% होगी।

इसी तरह अगर आप 18 साल के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपको 14वें और 16वें साल में 40% और 20 साल के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपको 16वें और 18वें साल में 45% मिलेगा। पॉलिसी पूरी होने पर बची हुई रकम आपको एकमुश्त दे दी जाएगी।

कुछ नियमों के साथ लोन मिलना भी संभव है

पॉलिसी लेने के एक साल बाद और अगर आपने पूरे एक साल तक प्रीमियम का भुगतान किया है तो आपको कुछ नियमों के साथ लोन भी मिल सकता है। इसके अलावा इसमें मृत्यु लाभ भी शामिल है। ग्राहक पॉलिसी के सरेंडर वैल्यू (बीच में पॉलिसी बंद करने पर आपको कितना पैसा मिलेगा) के आधार पर भी लोन ले सकते हैं। पॉलिसी पर लोन लेने पर जो ब्याज दर लगेगी, वह समय-समय पर तय की जाएगी। अगर पॉलिसीधारक को कोई गंभीर बीमारी होती है तो उसे बीमा राशि का 10% एकमुश्त मिलता है। साथ ही पॉलिसी के दौरान मृत्यु होने पर भी पैसा मिलता है। आप अधिक जानकारी एलआईसी की वेबसाइट https://licindia.in/ से प्राप्त कर सकते हैं।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com