Muharram 2025: बैंक, बाजार, ऑफिस और शेयर मार्केट सभी रहेंगे बंद, मुहर्रम के दिन छुट्टी की डिटेल यहां जानें

Pal Rohit3 min read

Muharram 2025: मुहर्रम के साथ इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना शुरू हो जाता है। मुस्लिम समुदाय में इस दिन को काफी खास समझा जाता है। भारत में चांद के दिखाई देने पर मुहर्रम की तारीख तय की जाती है। हालांकि साल दर साल में तारीख में बदलाव होता रहता है। इस साल 6 जुलाई को छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दिन शनिवार है। हालांकि अगर चांद एक दिन देरी से दिखता है तो तारीख 7 जुलाई हो सकती है। ऐसे में देश के अलग-अलग राज्यों में छुट्टी की तारीख में बदलाव हो सकता है।

मुहर्रम का दिन को काफी खास महत्व के साथ मनाया जाता है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है। इस दिन बैंक, बाजार और कई तरह की सर्विस बंद रहती हैं।

मुहर्रम के महत्त्व के बारे में जाने

मुहर्रम को इस्लामी नए साल के पहले महीने के रूप में मनाया जाता है। इसे चार सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। शिया समुदाय में इस दिन का बहुत धार्मिक महत्व होता है। 10वीं तारीख यानी ‘आशुरा’ को कर्बला की जंग में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद के रूप में मनाया जाता है।

क्या रहेगा बंद?

1- मुहर्रम के मौके पर पूरे देश में छुट्टी रहती है। सरकारी दफ्तर, बैंक, स्कूल, पोस्ट ऑफिस और कई निजी संस्थान इस दिन बंद रहते हैं। उन राज्यों में छुट्टी जरूर रहेगी जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है।

2- इस दिन Bombay Stock Exchange (BSE) और National Stock Exchange (NSE) में सब बंद रहेंगे। साथ ही Currency, Equity, Derivatives, और SLB सेक्शन आदि भी बंद रहेंगे।

3- MCX (Multi Commodity Exchange) सुबह के समय बंद रहेगा, लेकिन शाम के समय 5 बजे से 11:30/11:55 PM तक खुल जाएगा।

4- बैंक और कुछ अन्य वित्तीय सर्विस बंद रहेंगी।

5- वैसे स्कूल और कॉलेज में छुट्टियों के बारे में नोटिस, जिला प्रशासन या स्थानीय अखबारों से पता चल जाएगी।

Latest News

Pal Rohit

Staff writer