IND vs ENG: जायसवाल ने बर्मिंघम में रचा इतिहास, बतौर ओपनर खेली सबसे बड़ी पारी - Times Bull
G o o g l e Preferences

IND vs ENG: जायसवाल ने बर्मिंघम में रचा इतिहास, बतौर ओपनर खेली सबसे बड़ी पारी

Priyanshu Meena
July 3, 2025 at 9:26 AM IST

नई दिल्ली: इंग्लैंड के बर्मिंघम के ऐतिहासिक एजबेस्टन मैदान पर भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 2025 में यहां बतौर ओपनर सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 87 रन बनाए। इस शानदार पारी के साथ यशस्वी ने 1974 में सुधीर नाइक के बनाए 77 रन के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया और भारतीय ओपनरों के लिए नया इतिहास रच दिया।

हालांकि यशस्वी शतक तो नहीं लगा पाए, लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया। लेकिन बर्मिंघम के इस मैदान पर बतौर ओपनर सबसे बड़ी पारी का विश्व रिकॉर्ड अभी भी इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक के नाम दर्ज है।

आइए जानते हैं, एजबेस्टन में बतौर ओपनर सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन-कौन हैं।

बर्मिंघम के एजबेस्टन में टॉप 5 सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ओपनर बल्लेबाज

1. एलिस्टेयर कुक (Alistair Cook)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान ओपनर एलिस्टेयर कुक ने साल 2011 में भारत के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में 294 रन की जबरदस्त पारी खेली थी। उन्होंने 545 गेंद खेली और 33 चौके लगाए। कुक ने इस पारी में कुल 773 मिनट क्रीज पर बिताए थे, जो उनकी धैर्य और तकनीक का बखूबी परिचय था।

2. ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर 277 रन की पारी खेली थी। स्मिथ ने 373 गेंदों का सामना करते हुए 35 चौके जड़े थे। यह उनकी ताकतवर और लंबे समय तक टिकने वाली बल्लेबाजी का बेहतरीन उदाहरण था।

3. एलिस्टेयर कुक (फिर से)

कुक ने 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी बर्मिंघम में 243 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 588 मिनट तक क्रीज पर टिककर 33 चौकों की मदद से अपनी टीम को मजबूत स्थिति में रखा था।

4. डेविड लॉयड (David Lloyd)

इंग्लैंड के डेविड लॉयड ने 1974 में भारत के खिलाफ 214 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने 396 गेंदों का सामना किया और 17 चौके लगाए। यह पारी उनकी तकनीकी क्षमता को दर्शाती है।

5. एलेक स्टीवर्ट (Alec Stewart)

एलबेस्टन में 1992 में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के ओपनर एलेक स्टीवर्ट ने 190 रन बनाए। उन्होंने 261 गेंद खेलते हुए 31 चौके लगाए थे, जो कि उस समय की बेहद प्रभावशाली पारी मानी जाती है।

बर्मिंघम में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय ओपनर बल्लेबाज (टॉप 5)

रन बल्लेबाज वर्ष गेंद
87 यशस्वी जायसवाल 2025 107
77 सुधीर नाइक 1974 165
68 सुनील गावस्कर 1979 117
66 चेतेश्वर पुजारा 2022 168
61 सुनील गावस्कर 1979 160

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES