ICC Women’s T20 World Cup 2026: भारत-पाक मुकाबले से लेकर फाइनल तक का पूरा शेड्यूल

Adarsh P4 min read

ICC Women’s T20 World Cup 2026 Schedule: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंच का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ICC ने वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा और इसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में न सिर्फ खेल बल्कि प्रतिष्ठा की भी जंग देखने को मिलेगी,खासकर जब भारत और पाकिस्तान जैसी प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होंगी।

भारत-पाक मुकाबला और ‘ग्रुप ऑफ डेथ’

बता दें ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया,भारत,पाकिस्तान,साउथ अफ्रीका,बांग्लादेश और नीदरलैंड्स को रखा गया है। भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में होगा। महिला क्रिकेट में यह मुकाबला हमेशा रोमांचक होती है और इस बार भी स्टेडियम खचाखच भरे रहने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया छह बार की चैंपियन रह चुकी है और भारत ने हालिया टूर्नामेंटों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान भी बड़े मंच पर उलटफेर करने की क्षमता रखता है। इसी वजह से इस ग्रुप को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है।

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मुकाबला

क्वालीफायर के बाद बांग्लादेश,आयरलैंड,नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड भी मुख्य टूर्नामेंट में शामिल हुई हैं। ग्रुप स्टेज में 20 जून को हेडिंग्ले में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला होगा। यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें इंग्लैंड की धरती पर किसी वर्ल्ड कप मैच में आमने-सामने होंगी।

टूर्नामेंट का फाइनल और नॉकआउट मुकाबले

ICC वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबले भी तय हो चुके हैं। पहला सेमीफाइनल 30 जून को द ओवल में खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को होगा। फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में हर मैच रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा का वादा करता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप

ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया,साउथ अफ्रीका,भारत,पाकिस्तान,बांग्लादेश,नीदरलैंड्स शामिल हैं।

ग्रुप 2 में वेस्टइंडीज,इंग्लैंड,न्यूजीलैंड,श्रीलंका,आयरलैंड और स्कॉटलैंड टीमें हैं।

Latest News

Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh…