हो गई बल्ले बल्ले! पोस्ट लेकर आया पैसा डबल करने वाली स्कीम, जानें जल्दी

Sanjay mehrolliya 3 min read

Post Office अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की बचत योजनाएं चला रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट कम करने के बाद जहां सभी बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में कटौती की है, वहीं पोस्ट ऑफिस ने अपनी किसी भी योजना की ब्याज दरों में कटौती नहीं की है। पोस्ट ऑफिस एक ऐसी योजना भी चलाता है, जिसमें आपका पैसा सीधे दोगुना हो जाता है। आज हम पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) योजना के बारे में जानेंगे, जिसमें आपका पैसा एक तय अवधि में सीधे दोगुना हो जाता है।

KVP योजना पर 7.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है

किसान विकास पत्र एक सरकारी योजना है, जिसमें आपका पैसा सीधे दोगुना हो जाता है। इस योजना में आप जितना भी पैसा लगाएंगे, वह दोगुना हो जाएगा। अब चाहे आप इसमें 1 लाख रुपये लगाएं या 1 करोड़ रुपये। पोस्ट ऑफिस की KVP योजना में एकमुश्त निवेश किया जाता है। इस योजना पर फिलहाल 7.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। किसान विकास पत्र योजना में आप कम से कम 1000 रुपये जमा कर सकते हैं। इस योजना में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। यानी आप इसमें जितना चाहें उतना पैसा लगा सकते हैं।

9 साल 7 महीने में मैच्योर होती है स्कीम

पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम 115 महीने यानी 9 साल 7 महीने में मैच्योर होती है। यानी इस स्कीम में जमा आपका पैसा 115 महीने में डबल हो जाता है। यह एक फिक्स्ड रिटर्न स्कीम है और इसमें पूरी गारंटी के साथ फिक्स्ड रिटर्न मिलता है। इस स्कीम में सिंगल अकाउंट के साथ-साथ ज्वाइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है। ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोगों का नाम जोड़ा जा सकता है। यह एक पोस्ट ऑफिस स्कीम है और पोस्ट ऑफिस का संचालन केंद्र सरकार करती है, जिसका सीधा मतलब है कि इस स्कीम में लगाया गया आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com