Airtel धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! लॉन्च किया ये अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान - Times Bull
G o o g l e Preferences

Airtel धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! लॉन्च किया ये अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान

Sanjay mehrolliya
April 28, 2025 at 12:50 PM IST

Airtel Recharge Plan: एयरटेल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। भारती एयरटेल का यह अपनी तरह का अनोखा प्लान है, जिसका इस्तेमाल भारत के साथ-साथ दुनिया के 189 देशों में भी किया जा सकेगा। कंपनी ने इसे इंटरनेशनल रोमिंग प्लान (IR) के तौर पर लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। साथ ही इस प्लान का फायदा इन-फ्लाइट में भी मिलेगा, यानी एयरटेल के इस प्लान में आपको फ्लाइट के साथ-साथ देश-विदेश में भी कॉलिंग और डेटा का फायदा मिलेगा।

189 देशों में मिलेगा फायदा

एयरटेल का यह प्लान 4,000 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में मिलने वाले इंटरनेशनल बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को दुनिया के 189 देशों में इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा मिलेगा। इसमें यूजर्स को इंटरनेशनल इस्तेमाल के लिए 5GB डेटा और 100 इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं एयरटेल के इस IR प्लान में यूजर्स को इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी भी मिलेगी, जिसमें यूजर्स को फ्लाइट में 250MB डेटा का लाभ मिलेगा। हालांकि, इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी का लाभ सिर्फ चुनिंदा एयरलाइंस में ही मिलेगा।

365 दिनों तक रिचार्ज की टेंशन नहीं

एयरटेल के इस प्लान में भारत के लिए खास फायदों की बात करें तो यूजर्स को पूरे 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, इसमें यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है। इतना ही नहीं, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।

कंपनी ने इस प्लान को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है जो अक्सर विदेश यात्रा करते रहते हैं। वे इस प्लान का इस्तेमाल 189 देशों में कर सकते हैं। eSIM या फिजिकल सिम कार्ड यूजर्स को विदेश जाने पर एयरपोर्ट पर वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे। इस प्लान को लेने पर यूजर्स को बार-बार इंटरनेशनल रोमिंग पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे जिस भी देश में जाएंगे, वहां e-SIM के जरिए रोमिंग एक्सेस कर पाएंगे। फिजिकल सिम यूजर्स को ट्रैवल सिम की जरूरत पड़ेगी।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES