FD Scheme: आम आदमी को लगा बड़ा झटका! इस बैंक ने घटाई FD स्कीम की ब्याज दर, जानें जल्दी

Sanjay mehrolliya3 min read

FD Scheme: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने अलग-अलग अवधि की सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरें घटा दी हैं। इसके साथ ही इस सरकारी बैंक ने 400 दिन की विशेष एफडी योजना को भी बंद कर दिया है, जिस पर आम नागरिकों को 7.30 फीसदी ब्याज दिया जा रहा था। बैंक ने एक बयान में कहा कि नई दरें 15 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद से सभी बैंक लोन सस्ता कर रहे हैं। इसके साथ ही बैंक एफडी की ब्याज दरें भी घटा रहे हैं।

91 दिन से 179 दिन की अवधि वाली एफडी स्कीम पर ब्याज 25 आधार अंकों से घटाया गया

बैंक ऑफ इंडिया ने 91 दिन से 179 दिन की अवधि वाली एफडी स्कीम पर मिलने वाले ब्याज में 25 आधार अंकों की कटौती की है। 180 दिन से लेकर 1 साल से कम अवधि वाली FD योजनाओं पर 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है और अब इस पर 6.00% की जगह 5.75% ब्याज मिलेगा। हालांकि, बैंक ने एक साल की अवधि वाली FD योजनाओं पर 20 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इस बदलाव के बाद अब इस अवधि वाली FD योजनाओं पर 7.00% की जगह 6.80% ब्याज मिलेगा।

इस विशेष अवधि वाली योजना पर सिर्फ 0.05% की कटौती

सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने 1 साल से ज्यादा और 2 साल से कम अवधि वाली FD योजनाओं पर सिर्फ 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। अब इस अवधि वाली FD योजनाओं पर ब्याज 6.80% से घटाकर 6.75% कर दिया गया है।

आपको बता दें कि रेपो रेट में कटौती के बाद ब्याज दरों में कटौती के सिलसिले में कल (सोमवार) बैंक ऑफ महाराष्ट्र और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी लोन की ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया रेपो रेट का असर होम लोन, कार लोन हुआ सस्ता, रेपो रेट घटने के बाद इन 4 सरकारी बैंकों ने घटाई ब्याज दरें अब FD पर नहीं मिलेगा बड़ा रिटर्न, इस बैंक ने घटाई फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें इस सरकारी बैंक ने लोन किया सस्ता, ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com