G o o g l e Preferences

Earthquake Update: एक साथ 6 देशों में भूकंप से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग, जानें अपडेट

vipin kumar
May 14, 2025 at 5:57 PM IST · 1 min read

Earthquake Update: साल 2025 में भूकंप (earthquake) ने तबाही मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. चाहें बात थाईलैंड (Thailand) की हो या फिर म्यांमार की, मतलब भूकंप ने घना नुकसान पहुंचाया है. एक बार फिर भूकंप (earthquake) के झटकों से एक नहीं बल्कि छह देशों की धरती एक बार कांप उठी. इस बार भूकंप (earthquake) की तीव्रता 6.3 मापी गई. अभी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है.

ग्रीस में आए भूकंप (earthquake) के झटके मिस्र से लेकर इजरायल तक महसूस किए गए हैं. ग्रीस के क्रीट द्वीप के पास आया भूकंप इतना जोरदार था कि लोग सहम गए और घरों से निकलकर बाहर निकलने लगे. भूकंप (earthquake) के केंद्र की बात करें एजियन सागर में 2 फेमस स्थान ग्रीक क्रेते और रोड्स के बीच स्थित कासोस द्वीप के तट पर था. करीब 1,000 की आबादी वाला कासोस द्वीप अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है.

इन देशों में आए भूकंप के झटके

यूनाइटेड स्टेटस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप (earthquake) स्थानीय समया के अनुसार देर रात 1.51 बजे आया. इस भूकंप का असर मिस्र और इजरायल तक बताया जा रहा है. भूकंप (earthquake) के झटके मिस्र के काहिरा के साथ-साथ लेबनान, तुर्की और जॉर्डन में भी महसूस किए गए हैं.

वहीं, जर्मना रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, ग्रीस में बुधवार सुबह आए भूकंप (earthquake) का केंद्र 83 किलोमीटर (51.57) मील की गहराई मापा गया. क्रीट द्वीप के पास आए इस भूकंप (earthquake) से किसी बड़े नुकसान या किसी तरह के नुकसान होने की खबर अभी तक नहीं मिली है. एहतियातन स्थानीय प्रशासन और बचाव दल के हालात पर नजर रखे हैं. लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की गई है.

थाईलैंड में भी मचाई थी तबाही

जानकारी के लिए बता दें कि बीते महीने थाईलैंड  में आए भूकंप (Thailand) ने तबाही मचाकर रख दी थी. उस समय भूकंप की तीव्रता की बात करें तो 7.7 रही थी. भूकंप से बैंकॉक में 30 मंजिला निर्माणाधीन इमारत जमींदोज हो गई थी. इसमें कई लोगों की मौत हो गई थी. एक होटल के ऊपरी मंजिल में बने स्विमिंग पूल का पूरा पानी नीचे गिर गया था.

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES