विवियन रिचर्ड्स का बड़ा बयान, भारतीय पेस अटैक को बताया वेस्टइंडीज से भी ज्यादा खतरनाक - Times Bull
G o o g l e Preferences

विवियन रिचर्ड्स का बड़ा बयान, भारतीय पेस अटैक को बताया वेस्टइंडीज से भी ज्यादा खतरनाक

Priyanshu Meena
May 17, 2025 at 1:16 PM IST

नई दिल्ली: दुनिया के महान बल्लेबाज और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भारतीय तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भारत के पेस अटैक में इतनी ताकत है कि वे वेस्टइंडीज के पुराने खतरनाक बोलिंग अटैक से भी बेहतर नजर आते हैं।

यह बातचीत Cyrus Says के यू-ट्यूब चैनल पर हुई, जहां सर रिचर्ड्स ने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें यकीन नहीं था कि भारत के पास इतनी तेज और स्विंग करने वाली गेंदबाजी होगी, लेकिन आज के दौर में मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों ने उनके सोच को बदल दिया है।

उन्होंने एक टेस्ट मैच की याद भी दिलाई जब वे सुनील गावस्कर के साथ कमेंट्री कर रहे थे। उस समय भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने थीं। सर रिचर्ड्स ने गावस्कर को देखकर कहा था कि भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण वेस्टइंडीज की किसी भी गेंदबाजी लाइनअप से ज्यादा मजबूत दिख रही है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट का 1970 से 1990 तक का दौर सबसे खतरनाक माना जाता है, जब उनके पास Malcolm Marshall, माइकल होल्डिंग जैसे धाकड़ तेज गेंदबाज हुआ करते थे। उस समय वेस्टइंडीज की पेस अटैक ने कई टीमों की नींद उड़ा दी थी। लेकिन आज के समय में वेस्टइंडीज के पास उस स्तर की तेज गेंदबाजी नहीं बची है, इसलिए कई पुराने दिग्गज खिलाड़ी इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

सर विवियन रिचर्ड्स भी इस बदलाव को देख कर हैरान हैं और उन्होंने भारतीय पेस अटैक की खूब सराहना करते हुए कहा कि भारत ने इस जोन में जबरदस्त प्रोग्रेस की है।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES