वैभव सूर्यवंशी और आयुष महात्रे की मेहनत लाई रंग, BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए किया स्क्वाड में शामिल

Priyanshu Meena4 min read

नई दिल्ली: क्रिकेट फैंस के लिए जून का महीना बेहद खास रहने वाला है क्योंकि भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम 24 जून से इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होगी। इस दौरे का बीसीसीआई ने 22 मई को आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। इस टीम में युवा और उभरते हुए खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिनमें 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले आयुष महात्रे खासतौर पर चर्चा में हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन किया, जो उनकी काबिलियत का आईना है। 14 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू करने वाले वैभव ने सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने इस सीजन में 7 मैच खेले और 252 रन बनाए, जिनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, आयुष महात्रे ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल दोनों में अपनी खेल क्षमता का लोहा मनवाया है, जिससे उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई है। दोनों खिलाड़ियों के लिए यह इंग्लैंड दौरा अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सुनहरा मौका होगा।

भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य

टीम में कुल 15 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें कप्तान आयुष महात्रे, उप-कप्तान और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, और अनमोलजीत सिंह शामिल हैं। इसके अलावा रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, और अलंकृत रापोल (विकेटकीपर) को रखा गया है।

इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

24 जून: 50 ओवर प्रैक्टिस मैच (Loughborough यूनिवर्सिटी)

27 जून: पहला वनडे मैच (होव)

30 जून: दूसरा वनडे मैच (नॉर्थम्प्टन)

2 जुलाई: तीसरा वनडे मैच (नॉर्थम्प्टन)

5 जुलाई: चौथा वनडे मैच (वॉर्सेस्टर)

7 जुलाई: पांचवां वनडे मैच (वॉर्सेस्टर)

12-15 जुलाई: पहला चार दिवसीय मैच (बेकेनहैम)

20-23 जुलाई: दूसरा चार दिवसीय मैच (चेम्सफोर्ड)

यह दौरा 23 जुलाई तक चलेगा, जिसमें युवा खिलाड़ी इंग्लैंड की परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने हुनर का परिचय देंगे।

Latest News

Priyanshu Meena

Staff writer