IPL में सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी फैन हुए नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- गुरु मैंने ऐसा आज तक नहीं… - Times Bull
G o o g l e Preferences

IPL में सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी फैन हुए नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- गुरु मैंने ऐसा आज तक नहीं…

Priyanshu Meena
May 22, 2025 at 1:36 PM IST

नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार ने जो खेल दिखाया, वो उनके क्रिकेट जीवन का सबसे अलग और बेहतरीन प्रदर्शन था।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। मैच की पिच काफी मुश्किल मानी जा रही थी, जहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं था। लेकिन सूर्यकुमार ने जिस धैर्य और संयम के साथ बल्लेबाजी की, उसने पूरी टीम को 180 रन तक पहुँचाने में मदद की। उनकी यह पारी ही थी जिसने मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला।

नवजोत सिंह सिद्धू ने यू-ट्यूब पर कही यह बात

अपने यू-ट्यूब चैनल पर सिद्धू ने कहा, “गुरु, मैंने आज तक ऐसा संयम और धैर्य किसी बल्लेबाज में नहीं देखा। जहां दूसरी टीम 160 रन को काफी मान रही थी, सूर्यकुमार ने उस मुश्किल पिच पर ऐसी बल्लेबाजी की जो काबिले तारीफ है। उन्होंने हर गेंद का सही हिसाब लगाया और मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया।”

सिद्धू ने आगे बताया, “सूर्यकुमार यादव, जो हमेशा अपने आक्रामक शॉट्स के लिए जाने जाते हैं, इस बार उन्होंने बेहद समझदारी से खेला। उन्होंने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए सीधे बैट से शॉट खेले, जो उनके लिए असामान्य है, लेकिन इससे पता चलता है कि वे कितना मैच की स्थिति को समझते हैं। अंत तक उनका धैर्य और संयम मैच की जीत की वजह बना।”

मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में जगह पक्की

इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुँचने वाली चौथी टीम बन गई है। इससे पहले गुजरात टाइटन्स, बैंगलोर और पंजाब किंग्स ने भी प्लेऑफ में जगह बनाई है।

 

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES