HBSE Result: हरियाणा में इस दिन जारी होगा 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट! ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Sanjay mehrolliya3 min read

HBSE Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम जारी है। उम्मीद है कि 10वीं का परिणाम 12 और 12वीं का परिणाम 15 मई को घोषित किया जाएगा। बोर्ड प्रशासन के अधिकारी परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने की तैयारी में जुट गए हैं। दरअसल, हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी 22 जिलों में मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है।

प्रदेश भर में 10वीं के लिए

प्रदेश भर में 10वीं के लिए 78 और 12वीं के लिए 48 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं के लिए करीब 7030 अध्यापक और 12वीं के लिए 4812 प्राध्यापक मूल्यांकन कार्य में लगे हुए हैं। निर्धारित मापदंड के अनुसार एक परीक्षक द्वारा प्रतिदिन केवल 30 उत्तर पुस्तिकाएं ही जांची जा रही हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से आयोजित की थीं। परीक्षाएं 29 मार्च तक चलीं, जिसके लिए प्रदेश भर में 1434 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में करीब 5 लाख 22 हजार 529 विद्यार्थी शामिल हुए।

इसमें 10वीं के 293746 विद्यार्थी

इसमें 10वीं के 293746 विद्यार्थी तथा 12वीं के 223713 विद्यार्थी शामिल हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाएं समाप्त होने के 45 दिन के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित करने का वादा किया है। इसके अनुसार बोर्ड 15 मई के आसपास 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित कर देगा, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। विद्यार्थियों को कॉलेजों में दाखिला लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com